Tense Chart in Hindi || Present Tense Past Tense Future Tense in Hindi || नियम और उदाहरण सहित

 इस पोस्ट में आप Tense बनाने के सभी नियमो को जानेंगे। हिंदी के वाक्यों को अंग्रेजी में कैसे बनाते है, आप इस पोस्ट में सीखेंगे और वो भी आसान तरीके से। 

Tense Chart in Hindi

सबसे पहले आपको पता होना चाहिए की Tense होता क्या है। आइये सीखते हैं। 

जब किसी कार्य को करने पर कार्य के होने के समय का पता चलता है तो वह Tense कहलाता है।

Tense Chart in Hindi || Present Tense Past Tense Future Tense in Hindi || नियम और उदाहरण सहित, Hindi to English
Tense Chart in Hindi
Tense Chart in Hindi

 Tense मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं।

  1. Present Tense
  2. Past Tense
  3. Future Tense

प्रत्येक Tense की चार अलग - अलग Forms होती हैं।

Present Tense वर्तमान काल 

वर्तमान समय में घटित हो रही घटनाओ को Present Tense कहते हैं। इसकी चार Form होती हैं। 

  1. Present Indefinite 
  2. Present Continuous
  3. Present Perfect 
  4. Present Perfect Continuous  

1. Present Indefinite 

पहचान :- इन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है, आदि शब्द दिए होते हैं।

Present Indefinite Tense, Future Tense, Past Tense, Past Indefinite Tense
Tense Chart in Hindi


Affirmative Sentence

अनुवाद के नियम

1. एकवचन कर्ता के साथ Verb में s या es लगाते हैं तथा Verb की 1st Form का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

वह एक पत्र लिखती है।

He writes a letter.

2. बहुवचन कर्ता के साथ Verb में केवल Verb की 1st Form का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

अच्छे लड़के सच बोलते हैं।

Good boys speak the truth.

कुत्ते भोंकते हैं।

The dogs bark.

Note :- आदत प्रकट करने के लिए बहुवचन के Common Noun से पहले The नहीं लगाते हैं।

Example :- 

कुत्ते धोखा करते हैं।

Dogs bark.

Note:- I और We के साथ s या es नहीं लगाते हैं।

Example :-  

मैं हॉकी खेलता हूं।

I play hockey.

Note :- यदि इस प्रकार के वाक्यों में ता है, ती है, आदि न दिए होकर केवल है, ही, हूं, शब्द ही दिए हों तो वाक्य में is, am, are का प्रयोग करते हैं, तथा Verb की 1st Form का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

मैं विद्यार्थी हूं।

I am a student.

तुम बुद्धिमान हो।

You are wise. OR You are intelligent.

Negative Sentence

इन वाक्यों में Do और Does के साथ Verb की 1st Form का प्रयोग करते हैं।

एकवचन कर्ता के साथ Does तथा बहुवचन कर्ता के साथ Do का प्रयोग करते हैं। Do और Does के बाद Not का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

शीला अच्छा नहीं गाती है।

Sheela does not sing well.

तुम कठिन परिश्रम नहीं करते हो।

You do not work hard.

Note :- यदि वाक्य में कभी नहीं या कभी भी नहीं शब्द आए तो Never का प्रयोग करते हैं, किंतु इस प्रयोग में Do या Does नहीं लगाते हैं, केवल एकवचन होने पर s या es तथा बहुवचन होने पर Verb की 1st Form लगाते हैं।

Example :-  

महेश झूठ कभी नहीं बोलता है।

Mahesh never tells a lie.

तुम अपना समय कभी भी नष्ट नहीं करते हो।

You never waste your time.

Note. यदि वाक्य में ता, ती, ते ना होकर केवल हे, ही, हूं दिए हो तो वाक्य में is, am, are का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

तुम धनी नहीं हो।

You are not rich.

Interrogative Sentence

1. यदि वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द दिया हो तो उन प्रश्नवाचक शब्दों की अंग्रेजी वाक्य में सबसे पहले लिखते हैं, तथा नियमानुसार वाक्य में Do या Does का प्रयोग करके Verb की 1st Form लगाते हैं।

यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी Subject के बाद लगाते हैं।

Example :- 

तुम कौन सी पुस्तक पढ़ते हो?

Which book do you read?

तुम खाना क्यों नहीं खाते हो?

Why do you not eat the food?

2. यदि वाक्य में क्या शब्द शुरू में दिया हो तो उस शब्द की अंग्रेजी वाक्य में नहीं लगाते हैं, बल्कि उसके स्थान पर वाक्य में शुरू में नियमानुसार Do या Does का प्रयोग करते हैं। 

यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो Subject के बाद Not लगाते हैं। वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक शब्द (?) का प्रयोग करते हैं। यदि वाक्य में कभी नहीं शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी Never लगाते हैं।

Example :- 

क्या वह अंडे खाता है?

Does he eat eggs?

क्या वह चावल नहीं खाती है?

He not eat rice?

क्या यह लड़का कभी झूठ नहीं बोलता है?

Does this boy never tell a lie?

Note :- यदि वाक्य में कौन शब्द दिया हो तो कौन की अंग्रेजी Who के साथ Do या Does नहीं लगाते हैं, बल्कि Who के तुरंत बाद ही Verb में s या es का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

तुम्हें इतिहास कौन पढ़ाता है?

Who teaches you history?

Note :- यदि प्रश्नवाचक वाक्य में ता है, ती है, ते है आदि ना होकर है, ही, हो शब्द हो तो वाक्य में is, am, are का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

वह कौन है? 

Who is he?

क्या मैं कमजोर नहीं हूं?

Am I not weak?

2. Present Continuous

पहचान :- इन वाक्यों की क्रिया के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्द दिए होते हैं।

Affirmative Sentence

अनुवाद के नियम

इन वाक्यों में एकवचन कर्ता के साथ is तथा बहुवचन कर्ता के साथ are तथा Verb की 1st Form में ing लगाते हैं।I के साथ हमेशा am लगाते हैं।

Example :- 

मोर छत पर नाच रहा है।

The peacock is dancing on the roof.

Negative Sentence

इस काल के Negative वाक्यों में नहीं के लिए is, am, are के बाद Not लगाते हैं।

Example :- 

मैं खाना नहीं खा रहा हूं।

I am not eating the food.

Interrogative Sentence

यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में दिया हो तो उस प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी वाक्य में शुरू में लगाते हैं। 

यदि प्रश्नवाचक शब्द (क्या) वाक्य के शुरू में दिया हो तो वाक्य में क्या की अंग्रेजी नहीं लगाते हैं, बल्कि उसके स्थान पर सहायक क्रिया is, am, are को वाक्य के शुरू में लगाते हैं। वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।

Example :- 

तुम्हें कौन बुला रहा है?

Who is calling you?

क्या यह सुनार तुम्हारी अंगूठी बना रहा है?

Is the goldsmith making your ring?

Note :- यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो नहीं कि अंग्रेजी Subject के बाद लगाते हैं। 

Example :- 

क्या तुम आज दिल्ली नहीं जा रहे हो?

Are you not going to Delhi today?

3. Present Perfect

पहचान :- इन वाक्यों के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं, लिया है, दिया है, गया है आदि शब्द दिए होते हैं।

Affirmative Sentence

अनुवाद के नियम :- एकवचन कर्ता के साथ Has तथा बहुवचन कर्ता के साथ Have और Verb की 3rd Form लगाते हैं। 

Example :- 

मैं स्नान कर चुकी है।

He has bathed.

हमने काम समाप्त कर लिया है।

We have finished the work.

वे सो गए हैं।

They have slept.

Negative Sentence

इन वाक्यों मैं नहीं शब्द दिया हो तो नहीं की अंग्रेजी Not सहायक क्रिया Has या Have के बाद लगाते हैं।

Example :- 

रेलगाड़ी नहीं गई है।

The train has not gone.

Interrogative Sentence

1. यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के शुरू में दिया हो तो उसकी अंग्रेजी वाक्य में नहीं लगाते हैं, बल्कि उसके स्थान पर सहायक क्रिया Has या Have वाक्य के शुरू में लगाते हैं, तथा वाक्य में Verb की 3rd Form लगाते हैं। वाक्य के अंत में प्रश्न सूचक चिन्ह (?) लगाते हैं। 

Note :- यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी Not कर्ता के बाद लगाते हैं।

Example :- 

क्या वह अलीगढ़ गया है?

Has he gone to Aligarh?

क्या उसने खाना नहीं खाया है?

Had he not eaten the food?

2. यदि वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द बीच में दिया हो तो उस प्रश्नवाचक शब्द को वाक्य के शुरू में लगाते हैं। यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो नहीं कि अंग्रेजी कर्ता के बाद लगाते हैं, तथा वाक्य में Has/Have के बाद Verb 3rd का प्रयोग Subject के अनुसार करते हैं।

Example :- 

चपरासी कहां गया है?

Where has the peon gone?

चपरासी कहां से आया है?

Where has the peon come from?

दूध वाला अभी तक क्यों नहीं आया है?

Why has the milkman not come yet?

4. Present Perfect Continuous

पहचान :- इन वाक्यों में रहा है, रही है, रहे हैं, आदि शब्द दिए होते हैं, परंतु इन वाक्यों में समय भी दिया होता है।

Note :- निश्चित समय के लिए Since तथा अनिश्चित समय के लिए For का प्रयोग करते हैं।

निश्चित समय :- सुबह से, शाम से, कल से, परसों से, रात से, दिन का नाम, महीने का नाम, वर्ष का नाम, रितु का नाम, तारीख, समय आदि।

अनिश्चित समय :- घंटे से, दिन से, वर्ष, मिनट से, काफी समय से इत्यादि।

Affirmative Sentence

अनुवाद के नियम :- एकवचन कर्ता के साथ Has been तथा बहुवचन कर्ता के साथ Has been का प्रयोग करते हैं एवं मुख्य क्रिया की 1st Form में ing लगाते हैं।

वाक्य में Since/For का प्रयोग समय के अनुसार करते हैं, तथा उसके बाद वाक्य में समय लिखते हैं।

Example :- 

मैं 2 घंटे से खेल रहा हूं।

I have been playing for two hours.

वह लगातार गाती रही है।

She has been continuously singing.

Note :- कभी-कभी वाक्य में कार्य के जारी रखने की अवधि नहीं दी जाती है जैसे Example 2 है।

Negative Sentence

इन वाक्यों में नहीं की अंग्रेजी Has/Have के बाद तथा been से पहले लगाते हैं। शेष सभी नियम Affirmative के लगाते हैं।

Example :- 

राम 2 घंटे से नहीं खेल रहा है।

Ram has not been playing for two hours.

Interrogative sentence

1. यदि क्या शब्द वाक्य में शुरू में दिया हो तो उसकी अंग्रेजी नहीं लगाते हैं बल्कि सहायक क्रिया वाक्य के शुरु में एवं been को कर्ता के बाद लगाते हैं और अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हैं।

Example :- 

क्या यह लड़का सुबह से अपना पाठ याद कर रहा है?

Has this boy been learning his lesson since morning?

2. यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में दिया हो तो उसकी अंग्रेजी शुरू में लगाते हैं और यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी कर्ता के बाद लगाते हैं। शेष नियम वही लगाते हैं।

Example :- 

तुम्हें सुबह से कौन पढ़ा रहा है?

You have been teaching you since morning?

वह कल से क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Why have they not been playing cricket since yesterday?

Tense Chart in Hindi || Present Tense Past Tense Future Tense in Hindi || नियम और उदाहरण सहित

Past Tense भूत काल 

जो हमारे जीवन में घटित हो चूका हो, जिसका आज से कोई मतलब ना हो उसे Past Tense कहते हैं। इसकी चार Form होती हैं।  

  1. Past Indefinite
  2. Past Continuous
  3. Past Perfect
  4. Past Perfect Continuous

1. Past Indefinite

पहचान :- इन वाक्यों के अंत में ता था, ती थी, ते थे, आ, ई, ऐ, या, यी, ये, था, थी, थे आदि शब्द दिए होते हैं।

Affirmative Sentence

अनुवाद के नियम :- इन वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ Verb की 2nd Form लगाते हैं।

Example :- 

सुमित कल यहां आया था।

Sumit come here yesterday.

आज जोर से बारिश हुई थी।

It rained heavily today.

राम के भाई ने मेरी पुस्तक चुराई थी।

Ram's brother stole my book.

Note :- Linking Verb के वाक्यों में Was/Were का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

गांधीजी महान नेता थे।

Gandhiji was a great leader.

नेता जी अति शाहसी थे।

Netaji was very courageous.

Negative Sentence

इन वाक्यों में नहीं की अंग्रेजी did not लगाते हैं तथा Verb की 1st Form का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

कल बारिश नहीं हुई थी।

It did not rain yesterday.

Note :- यदि वाक्य में सका, सके, सकी आदि शब्द दिए हो तो उनकी अंग्रेजी Could not लगाते हैं तथा Verb की 1st Form लगाते हैं।

Example :- 

भारत मैच नहीं जीत सका।

Bharat could not win the match.

Note :- यदि वाक्य में कभी नहीं शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी Never लगाते हैं तथा Verb की 2nd Form लगाते हैं।

Examlpe :- 

तुमने मेरी सहायता कभी नहीं की।

You never helped me.

Interrogative Sentence

1. यदि वाक्य में क्या शब्द शुरू में दिया हो तो उसकी अंग्रेजी वाक्य में नहीं लगाते हैं बल्कि उसके स्थान पर वाक्य के शुरू में Did का प्रयोग करके कर्ता के बाद Verb की 1st Form लगाते हैं।

Example :- 

क्या राम वहां गया था?

Did Rama go there?

2. यदि प्रश्नवाचक शब्द बीच में आए तो उसकी अंग्रेजी वाक्य के शुरू में लगाते हैं तथा did का प्रयोग कर Verb की 1st Form लगाते हैं।

Example :- 

तुम वहां क्यों गए थे?

Why did you go there?

Note :- यदि इन वाक्यों में नहीं शब्द दिया हो तो उसके अंग्रेजी Subject के बाद लगाते हैं।

Example :- 

हमीद कल क्यों नहीं आया?

Why did Hamid not come yesterday?

Note :- यदि वाक्य में Who दिया हो तो उसके साथ did नहीं लगाते हैं तथा Verb की 2nd Form का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

चोर को किसने पीटा था?

Who beat the thief?

2. Past Continuous

पहचान :- वाक्य के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, आदि शब्द आते हैं।

Affirmative Sentence

अनुवाद के नियम :- एकवचन कर्ता के साथ Was तथा बहुवचन कर्ता के साथ Were का प्रयोग करते हैं एवं Verb की 1st Form में ing लगाते हैं। 

Note :- I के साथ हमेशा Was लगाते हैं।

Example :- 

मैं कल गंगा जी में स्नान कर रहा था।

I was bathing in the Ganga Ji yesterday.

कल वर्षा हो रही थी।

It was raining yesterday.

Negative Sentence

इन वाक्यों में नहीं की अंग्रेजी Verb के बाद लगाते हैं।

Example :- 

चपरासी घंटी नहीं बज रहा था।

The peon was not ringing the bell.

Interrogative Sentence

1. यदि वाक्य के शुरू में क्या शब्द आए तो वाक्य में क्या की अंग्रेजी नहीं लगाते हैं बल्कि उसके स्थान पर वाक्य के शुरू में Was/Were लगाते हैं तथा उसके बाद Subject लिखकर Verb की 1st Form में ing लगाते हैं। 

यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी कर्ता के बाद लगाते हैं और वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हैं।

Example :- 

क्या कल तुम स्टेशन जा रहे थे?

Were you going to station yesterday?

क्या तुम कल स्टेशन नहीं जा रहे थे?

Were you not going to the station yesterday?

2. यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आए तो उसकी अंग्रेजी वाक्य के शुरू में लगाते हैं तो उसके बाद Verb की 1st Form में ing लगाते हैं।

Example :- 

आज तुम क्या खा रहे थे?

What were you eating today?

कल तुम्हें कौन पढ़ा रहा था?

Who were you teaching yesterday?

3. Past Perfect 

पहचान :- इन वाक्यों के अंत में चुका था, चुकी थी, चुके थे, लिया था, दिया था, आदि शब्द दिए होते हैं।

Note :- इस Tense का प्रयोग मुख्यत Complex Sentence में होता है।

जब दो घटनाएं भूतकाल में एक के बाद एक घटित होती हैं और उसका आपस में घनिष्ठ संबंध हो तो पहले घटित होने वाली घटना को Past Perfect Tense मैं तथा बाद में घटित होने वाली घटना को Past Indefinite Tense में व्यक्त किया जाता है।

Affirmative Sentence

1. पहले घटित होने वाले कार्य में प्रत्येक कर्ता के साथ Had तथा Verb की 3rd Form का प्रयोग करते हैं तथा बाद में समाप्त होने वाले कार्य के प्रत्येक कर्ता में Verb की 2nd Form का प्रयोग करते हैं।

Note :- यदि वाक्य में पहले शब्द आया हो तो पहले वाक्य की अंग्रेजी बाद में तथा बाद वाले वाक्य की अंग्रेजी पहले बनेगी।

Example :- 

तुम्हारे स्टेशन पहुंचने से पहले ही रेलगाड़ी जा चुकी थी।

The train had gone before you reached station.

2. यदि वाक्य में बाद में शब्द दिया हो तो वाक्य के अंतिम भाग की अंग्रेजी पहले तथा पहले भाग की अंग्रेजी बाद में आएगी। अंग्रेजी बनाने पर जो भाग पहले लिखा जाएगा उसमें प्रत्येक कर्ता के साथ Verb की 3rd Form तथा बाद वाले के साथ Had तथा Verb की 3rd Form का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

तुम्हारे जाने के बाद मदन यहां आया था।

Madan came here after you had gone.

Note :- Hardly और Scarcely का प्रयोग Principal Clause में ही होता है। इनसे सम्बनधित Principal Clause की रचना सदैव पहले खंड से होती है।

Example :- 

वह मुश्किल से घर पहुंचा ही था कि बारिश होने लगी।

He had hardly reached home when it began to rain.

Negative Sentence

1. यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो सहायक क्रिया Had के बाद Not का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

तुम्हारे स्टेशन पहुंचने से पहले रेलगाड़ी नहीं गई थी।

The train had not gone before you reached station.

2. यदि वाक्य After वाला है तो Principal Clause में did not तथा Verb की 1st Form का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

पिताजी के आने के बाद डॉक्टर साहब नहीं गए थे।

The Doctor did not go after father had not come.

Interrogative Sentence

1. यदि क्या शब्द शुरू में आए तो उसकी अंग्रेजी वाक्य में नहीं लगाते हैं बल्कि उसके स्थान पर सहायक क्रिया Did/Had वाक्य के आरंभ में लगाते हैं। यदि वाक्य Negative हो तो उसकी अंग्रेजी कर्ता के बाद लगाते हैं।

Example :- 

क्या तुम्हारे जाने से पहले रेखा सो चुकी थी?

Had Rekha sleept before you went?

क्या फल खाने के बाद दीपक सो चुका था?

Did Deepak sleep after he had eaten fruits?

2. यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आए तो उसकी अंग्रेजी वाक्य के शुरू में लिखकर कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया Did/Had का प्रयोग करते हैं तथा वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हैं।

Example :- 

तुम्हारे सोने से पहले मुकेश ने क्या खाया था?

What had Mukesh eaten before you sleept?

तुम्हारे सोने के बाद मुकेश ने क्या खाया था?

What did Mukesh eat after you had slept?

4. Past Perfect Continuous

पहचान :-  इन वाक्य के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, आदि शब्द दिए होते हैं, परंतु इन वाक्यों में समय दिया होता है।

Affirmative Sentence

इन वाक्यों में प्रत्येक कर्ता के साथ Had been का प्रयोग करते हैं तथा Verb की 1st Form में ing लगाते हैं। उसके बाद Since/For तथा बाद में समय लिखते हैं।

Example :- 

हम सुबह से फुटबॉल खेल रहे थे।

We had been playing football since morning.

वह रात भर पठती रही थी।

He had been reading whole night.

Negative Sentence

यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो उसके अंग्रेजी सहायक क्रिया Had के बाद तथा been से पहले लगाते हैं।

Example :- 

मैं 1 घंटे से स्नान नहीं कर रहा था।

I had not been bathing for an hours.

Interrogative Sentence

1. यदि क्या शब्द शुरू में दिया हो तो क्या शब्द की अंग्रेजी वाक्य में नहीं लगाते हैं बल्कि उसके स्थान पर सहायक क्रिया Had कर्ता से पहले तथा been कर्ता के बाद लगाते हैं।

यदि ऐसा वाक्य Negative हो तो कर्ता के बाद Not लगाते हैं तथा शेष नियम वही रहता है।

Example :- 

क्या तुम सुबह से क्रिकेट खेल रहे थे?

Had you been playing cricket since morning?

क्या हम दोपहर से नहीं पढ़ रहे थे?

Had we not been reading since noon?

2. यदि प्रश्नवाचक शब्द बीच में दिया हो तो सबसे पहले उसके अंग्रेजी वाक्य में लिखते हैं तथा इसके बाद सहायक क्रिया Had कर्ता से पहले तथा been कर्ता के बाद लगाते हैं। ऐसे वाक्यों में नहीं की अंग्रेजी करता के बाद लगाते हैं।

Example :- 

यह लड़का 10 मिनट से क्या कर रहा था?

What had this boy been doing for 10 minutes?

पुलिस चोर का पीछा 1 घंटे से क्यों नहीं कर रही थी?

Why had the police not been chasing the thieves for an hour?

Note :- Who के बाद Had been तथा Verb की 1st Form में ing का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

तुम्हें आधे घंटे से कौन पढ़ा रहा था?

Who had been teaching you for half an hour?

Future Tense भविष्य काल 

हमारे भविष्य में जो होने वाला है, जो हमारे आने वाले दिनों में घटित होने वाला है, उसे हम भविष्य काल कहते हैं। इसकी चार Form होती हैं।

  1. Future Indefinite
  2. Future Continuous
  3. Future Perfect
  4. Future Perfect Continuous

1. Future Indefinite

पहचान :- इन वाक्य के अंत में गा, गी, गै, आदि शब्द दिए होते है।

Affirmative Sentence

अनुवाद के नियम :- I और We के साथ shall तथा औ सभी कर्ताओं के साथ Will का प्रयोग करते हैं। मुख्य क्रिया में Verb की 1st Form का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

आज हम क्रिकेट खेलेंगे।

We shall play cricket today.

तुम कल एक निबंध लिखोगे।

You will write an essay tomorrow.

Note :- धमकी अनिवार्यता बाध्यता अथवा आदेश एवं संकल्प व्यक्त करने के लिए I और We के साथ Will तथा और सभी कर्ताओं के साथ Shall लगाकर Verb की 1st Form का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

तुम्हें वहां जाना पड़ेगा।

You shall go there.

मैं तुम्हारी सहायता अवश्य करूंगा।

I will help you definitely.

Negative Sentence

यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी सहायक क्रिया के बाद लगाते हैं।

Example :- 

मैं आज स्नान नहीं करूंगा।

I shall not bath today.

Interrogative Sentence

1. यदि वाक्य में क्या शब्द शुरू में दिया हो तो उसकी अंग्रेजी वाक्य में नहीं लगाते हैं बल्कि उसके स्थान पर वाक्य के शुरू में Will/Shall का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

क्या राम पुस्तकालय में होगा?

Will Ram be in the library?

2. यदि प्रश्नवाचक शब्द बीच में दिया हो तो उसके अंग्रेजी वाक्य के शुरू में लगाते हैं। यदि वाक्य Negative हो तो उसकी अंग्रेजी Subject के बाद लगाते हैं तथा वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हैं।

Example :- 

वह अब क्या खाएगा?

What will he eat now?

2. Future Continuous

पहचान :- इन वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, आदि शब्द दिए होते हैं।

Affirmative Sentence

I और We के साथ Shall be तथा और सभी कर्ताओं के साथ Will be का प्रयोग करते हैं तथा Verb की 1st Form में ing का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

मैं समाचार पत्र पढ़ रहा हूंगा।

I shall be reading the newspaper.

Negative Sentence

यदि वाक्य मैं नहीं शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी सहायक क्रिया Will/Shall के बाद एवं be से पहले लगाते हैं।

Example :- 

पिताजी उस समय तक पत्र नहीं लिख रहे होंगे।

Father will not be writing a letter that time.

Interrogative Sentence

यदि क्या शब्द शुरू में आए तो उसकी अंग्रेजी नहीं लिखते हैं बल्कि उसके स्थान पर सहायक क्रिया Will/Shall वाक्य के शुरू में लगाते हैं।

Example :- 

क्या यह लड़का जंगल में घूमता रहेगा?

Will this boy be walking in the forest?

3. Future Perfect

पहचान :- इन वाक्यों के अंत में चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे, आदि शब्द दिया होते हैं।

इन वाक्यों में Simple तथा Complex Sentence दोनों का प्रयोग होता है।

Affirmative Sentence

I और We के साथ Shall have तथा और सभी कर्ताओं के साथ Verb की 3rd का प्रयोग करते हैं।

Note. जब दो कार्य दिए हो तो पहले समाप्त होने वाले कार्य को सहायक क्रिया Will have/Shall have के साथ Verb की 3rd Form लगाते हैं तथा बाद में समाप्त होने वाले कार्य का अनुवाद present indefinite में करते हैं।

Example :- 

मैं उस समय तक अपना कार्य समाप्त कर चुका हूंगा।

I shall have completed my work by that time.

पुलिस के वहां पहुंचने से पहले चोर भाग चुकेगा।

The thieves will have run away before the police reaches there.

Note :- बाध्यता या संकल्प के लिए I और We के साथ Will have तथा और सभी के साथ Shall have का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

हम कल तक यह कार्य अवश्य कर चुके हैं।

We will have done this work tomorrow.

Negative Sentence

वाक्य में नहीं की अंग्रेजी Will/Shall के बाद तथा Have से पहले लगाते हैं।

Example :- 

तुम्हारे स्टेशन पहुंचने से पहले रेल नहीं जा चुकेगी।

The train will not have gone before you reach the station.

Interrogative Sentence

1. यदि क्या शब्द वाक्य के शुरू में आए तो उसकी अंग्रेजी वाक्य में नहीं लगाते हैं बल्कि उसके स्थान पर सहायक क्रिया Will/Shall लगाकर Subject के बाद Have लगाते हैं।

Example :- 

क्या हमारे स्कूल आने से पहले मास्टर साहब आ चुकेंगे?

Will the teacher have come before we reach the school?

2. यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में दिया हो तो उसके अंग्रेजी वाक्य के शुरू में लगाते हैं।

Example :- 

परीक्षा समाप्त होने से पहले तुम कितना कार्य कर चुकोगे?

How much work will you have finished before the examination begins?

3. यदि वाक्य Negative हो तो उसकी अंग्रेजी Subject के बाद लगाते हैं।

Example :- 

डॉक्टर साहब के आने से पहले माताजी रामायण क्यों नहीं पढ़ चुकेगी?

Why will mother not have read the Ramayan before the doctor comes?

4. Future Perfect Continuous

पहचान :- इन वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, आदि शब्द दिए होते हैं परंतु इन वाक्यों में समय दिया होता है।

Affirmative Sentence

I और We के साथ Shall have been तथा और सभी कर्ताओं के साथ Will have been का प्रयोग कर Verb की 1st Form में ing लगाते हैं।

Example :- 

हम कल इस समय 2 दिन तक यात्रा करते रहेंगे।

We shall have been travelling for two days at this time tomorrow.

Negative Sentence

यदि वाक्य Negative हो तो उसकी अंग्रेजी Will या Shall के बाद लगाते हैं।

Example :- 

रमेश काफी समय तक लखनऊ नहीं जाता रहेगा।

Ramesh will not going to Lucknow for a long time.

Interrogative Sentence

1. यदि वाक्य के शुरू में क्या शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी वाक्य में नहीं लगाते हैं बल्कि उसके स्थान पर सहायक क्रिया Will/Shall का प्रयोग करते हैं।

Example :- 

क्या तुम आधे घंटे तक राहुल की प्रतीक्षा करते रहोगे?

Will you have been waiting for Rahul for half an hour?

2. यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में दिया हो तो उसकी अंग्रेजी वाक्य के शुरू में लगाते हैं। यदि वाक्य में नहीं शब्द दिया हो तो उसकी अंग्रेजी Subject के बाद लगाते हैं।

Example :- 

मदन 1 सप्ताह तक कहां सोता रहेगा?

Where will madan have been sleeping for a week?

हमीद को कौन 1 सप्ताह तक नहीं पढ़ाता रहेगा?

Who will not have been teaching Hamid for a week?

Note :- इन वाक्यों में केवल For का प्रयोग होता है, Since का प्रयोग नहीं होता है।

Tense Chart in Hindi

Tense Chart यहीं पर समाप्त होता हैं। हमे उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दिए गए नियम अच्छे से समझ आ गये होंगे। 


❤हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका वहुत वहुत धन्यवाद !
मैं आशा करता हूँ कि आपको हमारी यह पोस्ट वहुत पसन्द आयी होगी।
तो आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताएं
हमारी इस Website को Subscribe और हमे Follow जरूर कर लें
जिससे कि हम जब भी कोई पोस्ट डालें तो उसका नोटिफिकेशन आप तक पहुंच सके
Share:

No comments:

Post a Comment

Thanks for Comments.
For More Info.
9627277565

Follow Me On Social Media