Computer Input Devices In Hindi


कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस क्या होते हैं

Computer Input Devices In Hindi

कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस क्या होते हैं तथा उन्हें कैसे प्रयोग करते हैं। आइये देखते हैं।

इनपुट डिवाइस (Input Device) 
Computer Input Devices In Hindi, Input Device
Computer Input Devices

मनुष्य द्वारा दिए गए डेटा तथा निर्देशों को कंप्यूटर में प्रवेश कराने के लिए जिन Device का प्रयोग किया जाता है, उन्हें Input Devices कहते हैं।

"Input Devices वे Device होते है , जो हमारे द्वारा दिए गए आदेशों या सूचनाओं को 
कंप्यूटर के CPU तक पहुंचाते हैं।"


कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस के कुछ मुख्य कार्य होते हैं।

  • यूजर द्वारा दिए गए डाटा को कंप्यूटर सिस्टम को उपलब्ध कराना
  • यूजर द्वारा दिए गए निर्देशों को प्राप्त करना
  • यूजर द्वारा दिए गए कमांडो को प्राप्त करना 

मुख्य इनपुट डिवाइस keyboard, Mouse, Joystick, Scanner, Light Pen, Voice Recognization System, Optical Mark Reader, Magnetic Ink Kunji, Character Recognition, Web Camera, Video Camera आदि।

1. कीबोर्ड (Keyboard)
Computer Keyboard, Keyboard
Keyboard

 कीबोर्ड सबसे महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है। इससे कंप्यूटर में डाटा सूचना इनपुट कराई जाती है। यह टाइपराइटर के समान होता है। इसमें कुल 104 keys होती हैं।
यहां पर आप कीबोर्ड के बारे में पूरी जानकारी पा सकते है।Keyboard की पूरी जानकारी 


2. पॉइंटिंग डिवाइस (Pointing Device) 

पोंटिंग डिवाइसेज का प्रयोग मॉनिटर की स्क्रीन पर कर्सर या प्वाइंटर को एक स्थान से दूसरे स्थान को ले जाने के लिए किया जाता है। कुछ मुख्य रूप से प्रयोग में आने वाली Pointing Device नीचे दी गई है।

(i) Mouse
Computer Mouse, Mouse
Mouse


माउस एक प्रकार की Pointing Device है। इसका प्रयोग कर्सर (टेक्स्ट में आपकी पोजीशन दर्शाने वाली Blinking Point) या Pointer को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए करते हैं।

इसके अतिरिक्त माउस का प्रयोग कंप्यूटर में Graphics की सहायता से कंप्यूटर को निर्देश देने के लिए करते हैं। माउस दो प्रकार के होते हैं।
बायर माउस तथा वायरलेस माउस।

(ii) Trackball
Trackball, Computer Trackball
Trackball


ट्रैकबॉल एक प्रकार की Pointing device है, जिसे माउस की तरह प्रयोग किया जाता है। इसमें एक बोल ऊपरी सतह पर होती है। इसका प्रयोग कर्सर के मूवमेंट को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।

(iii) JoyStick
Joystick, Computer Joystick
Joystick


JoyStick एक प्रकार की Pointing Device है, जो सभी दिशाओं में Move करती है और कर्सर के मूवमेंट को कंट्रोल करती है। Joystick का प्रयोग फ्लाइट सिम्युलेटर, Computer Gaming आदि में किया जाता है।

(iv) Light Pen
Light Pen
Light Pen


प्रकाश कलम (Light Pen) एक हाथ से चलाने वाली इलेक्ट्रो ऑप्टिकल(Electro Optical) Pointing Device है, जिसका प्रयोग Drawing बनाने के लिए, ग्राफिक्स बनाने के लिए और मेनू चुनाव के लिए करते हैं।

पैन में छोटे ट्यूब के अंदर एक फोटो सेल होता है। यह पेन स्क्रीन के पास जाकर प्रकाश को Sense करता है तथा उसके बाद पल्स उत्पन्न करता है इसका प्रयोग मुख्य रूप से पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट (Personal Digital Assistant) में करते हैं। इसका प्रयोग स्क्रीन पर किसी विशिष्ट स्थिति को पहचानने के लिए करते हैं।

(v) Touch Screen
Computer Touch Screen
Touch Screen


टच स्क्रीन एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है, जो उपयोगकर्ता से तब इनपुट लेता है, जब उपयोगकर्ता अपनी अंगुली को कंप्यूटर स्क्रीन पर रखता है। टच स्क्रीन का प्रयोग निम्न चीजों में किया जाता है।
जैसे ATM, Bank, Super Market, Mobile आदि।

3. Barcode Reader
Bar code Reader
Bar code Reader

यह एक इनपुट डिवाइस होती है। जिसका प्रयोग किसी उत्पाद पर छपे हुए बारकोड को को पढ़ने के लिए किया जाता है। बारकोड रीडर से प्रकाश की किरण निकलती हैं। फिर उस किरण को बारकोड इमेज पर रखते हैं।

बारकोड में एक लाइट Sensitive Detector होता है, जो बारकोड इमेज को दोनों तरफ से पहचानता है। एक बार यह कोड पहचानने के बाद इससे संख्यक कोड में परिवर्तित कर दिया जाता है।

बारकोड रीडर का ज्यादा प्रयोग सुपर मार्केट में किया जाता है, जहां पर बारकोड रीडर के द्वारा आसानी से किसी उत्पाद का मूल्य पढ़ लिया जाता है।

4. ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader-OMR)
Optical Mark Reader,OMR
Optical Mark Reader

ऑप्टिकल मार्क रीडर एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है।जिसका प्रयोग किसी कागज पर बनाए गए चिन्हों को पहचानने के लिए किया जाता है यह कागज पर प्रकाश की किरण छोड़ता है और प्रकाश की किरण जिस चिन्ह पर पड़ती हैं, उस चिन्ह को OMR पढ़कर कंप्यूटर को भेज देता है।

OMR की सहायता से किसी Objective type की प्रयोगात्मक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की जांच की जाती है इसकी सहायता से हजारों प्रश्नों का उत्तर बहुत ही कम समय में आसानी से जांचा जा सकता है।

5. ऑप्टिकल करैक्टर रिकग्निशन (Optical Character Recognition-OCR)
Optical Character Recognition, OCR
Optical Character Recognition

यह OMR का ही कुछ सुधरा हुआ रूप होता है। यह केवल  साधारण चिन्हो को ही नहीं, वल्कि छापे गए या हाथ से लिखे गए साफ साफ अक्षरों को भी पढ़ लेता है। यह प्रकाश स्रोत की सहायता से कैरक्टर की शेप को पहचान लेता है।

इस तकनीक को Optical Character Recognition कहा जाता है। इसका उपयोग पुराने दस्तावेज को पढ़ने के लिए किया जाता है।

6. Smart Card Reader (SCR)
Smart Card Reader
Smart Card Reader

स्मार्ट कार्ड रीडर एक इनपुट डिवाइस है, इसका प्रयोग किसी स्मार्ट कार्ड के माइक्रोप्रोसेसर को एक्सेस करने के लिए किया जाता है। स्मार्ट कार्ड दो प्रकार के होते हैं।

मेमोरी कार्ड तथा माइक्रो  प्रोसेसर कार्ड।
मेमोरी कार्ड में नॉन वोलेटाइल मेमोरी स्टोरेज कंपोनेंट होता है, जो डाटा को स्टोर करता है। माइक्रो प्रोसेसर कार्ड में वोलेटाइल मेमोरी और माइक्रोप्रोसेसर Components दोनों होते हैं। कार्ड सामान्यत प्लास्टिक से बना होता है।

7. बायोमेट्रिक सेंसर (Biometric Sensor)
Bio Metric Sensor
Bio Metric Sensor

Biometric Sensor एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग किसी व्यक्ति की अंगुलियों के निशान को पहचानने के लिए करते हैं। बायोमेट्रिक सेंसर का प्रयोग सुरक्षा के उद्देश्य से करते हैं इसका प्रयोग किस संगठन में कर्मचारियों के, संस्थान में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए किया जाता है।

8. स्केनर (Scanner)
Scanner,
Scanner

स्केनर का प्रयोग पेपर पर लिखे हुए डाटा या छपे हुए चित्र को डिजिटल रूप में परिवर्तित करने के लिए करते हैं। यह एक ऑप्टिकल इनपुट डिवाइस है जो इमेज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में बदलने के लिए प्रकाश को इनपुट की तरह प्रयोग करता है, और फिर चित्र को डिजिटल रूप में बदलने के बाद कंप्यूटर में भेजता है।

स्केनर का प्रयोग किसी दस्तावेज को उसके वास्तविक रूप में स्टोर करने के लिए किया जाता है। जिससे उसमे आसानी से कुछ बदलाव किया जा सके।

9. माइक्रोफोन (Micro Phone-MIC)
Micro Phone, MIC
Micro Phone-MIC

माइक्रोफोन एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है। जिसका प्रयोग कंप्यूटर को साउंड के रूप में इनपुट देने के लिए किया जाता है। माइक्रोफोन आवाज को प्राप्त करता है तथा उसे कंप्यूटर के फॉर्मेट में परिवर्तित करता है, जिसे डिजिटल ऑडियो भी कहते हैं।

माइक्रो फोन में आवाज को डिजिटल रूप में परिवर्तित करने के लिए एक सहायक हार्डवेयर की जरूरत पड़ती है। इस सहायक हार्डवेयर को साउंड कार्ड कहते हैं।

आजकल माइक्रोफोन का प्रयोग स्पीच रिकॉग्नाइजेशन सॉफ्टवेयर(Speech Recognization Software) के साथ भी किया जाता है, मतलब इसकी सहायता से हमें कंप्यूटर में टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि जो बोला जाता है वह डॉक्यूमेंट में छप जाता है।

10. वेबकैम या कैमरा (Web Camera) 
 Web Camera
Web Camera

Web Camera एक प्रकार की वीडियो Capturing device है। यह एक डिजिटल कैमरा है जिसे कंप्यूटर के साथ जोड़ा जाता है इसका प्रयोग Video Configuration और Online chatting आदि कार्यों के लिए किया जाता है।

हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका वहुत वहुत धन्यवाद !
तो आपको हमारी यह पोस्ट कैसी  लगी हमे कमेंट करके जरूर बताये। 
Share:

No comments:

Post a Comment

Thanks for Comments.
For More Info.
9627277565

Follow Me On Social Media